फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   People availed themselves of health services.

स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों ने उठाया लाभ

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
People availed themselves of health services.
फोटो-55: शंकर गार्डन में आयोजित शिविर में अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित संकल्प अभियान के तहत शंकर गार्डन स्थित नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विभिन्न जांच और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजन में पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

शिविर में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, निरोगी हरियाणा, आयुष्मान भारत, टीबी स्क्रीनिंग एवं निक्षय सहायता, एसटीडी स्क्रीनिंग तथा नशा मुक्ति एवं प्रबंधन संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. गौरव के मार्गदर्शन और अर्बन हेल्थ कंसल्टेंट डॉ. गगन के समन्वय में शिविर सफल रहा। मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल, डॉ. प्रदीप, डॉ. रवि व डॉ. निवेदिता ने सेवाएं दीं। एसडीसीएच बहादुरगढ़ से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमबीर ने भी मरीजों की जांच की। डॉ. सोमबीर ने बताया कि माहवारी शुरू न हुई लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क दी जाती है, जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed