फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   NREC degree college made assessment center

एनआरईसी डिग्री कॉलेज को बनाया मूल्यांकन केंद्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
NREC degree college made assessment center
खुर्जा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एनआरईसी कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए ६ मूल्यांकन केंद्रों में इस कॉलेज को भी शामिल किया गया है। कोरोना महामारी के चलते मूल्यांकन के दौरान सैनिटाइज, सोशल डिस्टेंसिंग आदि सभी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉविड-१९ के कारण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में मूल्यांकन कार्य कराया जाना संभव नहीं है। शैक्षणिक सत्र में हो रहे विलंब के चलते परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने के लिए विश्वविद्यालय ने गाजियाबाद स्थित एमएमएच कॉलेज, गौतमबुद्धनगर जनपद के बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय गल्र्स पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर स्थित डीएवी कॉलेज, सामली के कैराना स्थित विजयसिंह पथिक राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, सहारनपुर स्थित जेवी जैन महाविद्यालय के साथ-साथ खुर्जा नगर स्थित एनआरईसी कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ केडी शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां मूल्यांकन का स्थाना बनाया गया है वहां उचित साफ-सफाई और उस स्थान को सैनिटाइज कराया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर सभी परीक्षकों, स्टाफ एवं कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का प्रयाग भी करना है। उन्होंने सभी स्टाफ से मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed