फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   nishadraj shobhayatra

मांगी नाव न केवटु आना, कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना...

Wed, 06 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Wed, 06 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
nishadraj shobhayatra
शोभायात्रा
निषादराज केवट ने प्रभु श्रीराम को वनवास के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपने नाव में बिठा कर गंगा पार करवाई थी। निषादराज केवट की मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। निषादराज जयंती पर हिंदू समाज ने हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


शोभायात्रा कैथल गेट स्थित तिल वाली गली से आरंभ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ हिंदू जागरण मंच के जितेंद्र वैस, चौधरी चंद्रपाल सिंह ने निषादराज की झांकी का विधिवत पूजन किया। उसके बाद फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया गया।
विज्ञापन


नगर भ्रमण के बाद वापस कैथल गेट आकर शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा के साथ भजन कीर्तन मंडली चल रही थी। विधायक लक्ष्मी गौतम भी मौके पर पहुंची। शोभायात्रा में आयोजकों सहित कश्यप समाज के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी में श्रीराम को गंगा पार कराते हुए केवट महाराज की थी। इस मौके पर संयोजक नीरज कश्यप, राजकुमार ठाकरे, कौशल किशोर, संजय ढाबा, कपिल दिवाना, हरप्रसाद कश्यप, राजकपूर, प्रहलाद, श्याम कश्यप, हरीश सैनी, पवन, राजन कश्यप, महीपाल, कालीचरन, केदारी कश्यप, दिनेश कश्यप, सीता कश्यप, कैला देवी आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed