फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nine roads in Bahadurgarh to be improved at a cost of

बहादुरगढ़ में 11.83 करोड़ से सुधरेंगी नौ सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र की नौ महत्वपूर्ण सड़कों के सुधार और पुनर्निर्माण के लिए करीब 11.83 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन परियोजनाओं के तहत कुल 8.55 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

प्रस्तावित कार्यों में कसार रोड, कसार-नूना माजरा मार्ग, निजामपुर मार्ग, बामनौली-निजामपुर मार्ग, बहादुरगढ़-नजफगढ़ मार्ग, बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग, गुभाना-बाकरगढ़ मार्ग और सोलधा-मुंडेला मार्ग शामिल हैं। इन सभी सड़कों की लंबे समय से मरम्मत और सुधार की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


सबसे अधिक 4.04 करोड़ रुपये की लागत बहादुरगढ़-नजफगढ़ मार्ग के 1.20 किलोमीटर हिस्से के सुधार पर प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग के सुधार के साथ-साथ इसके सेंट्रल वर्ज के पुनर्निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों के बेहतर होने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही परिवहन व्यवस्था में सुधार होने से औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।


बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की नौ सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। इनमें कसार, नूना माजरा, बामनौली, नजफगढ़ रोड, झज्जर रोड और निजामपुर रोड सहित अन्य मार्ग शामिल हैं। इनके सुधार पर 11.83 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यदि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलती है तो निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-अनिल रोहिल्ला, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, बहादुरगढ़।



-फोटो 83 :
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed