{"_id":"6aa1c6f932f0ea8252083427","slug":"nephew-arrested-in-stabbing-murder-case-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-127039-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू हत्या मामले में आरोपी भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू हत्या मामले में आरोपी भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो नंबर 74: हत्या के मामले में गिरफ्तार मोनू को न्यायालय ले जाती पुलिस।(स्रोत पुलिस)
बादली। बाढ़सा गांव में मजदूर कमलेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोनू और मृतक कमलेश रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।
दोनों उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पटई गांव के मूल निवासी हैं। वे बाढ़सा में रहकर खेतों में मजदूरी करते थे। सोमवार रात कमलेश और मोनू खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मोनू ने चाकू से कमलेश पर हमला कर दिया। हमले में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान कमलेश के गले, हाथ और पेट पर चाकू के निशान मिले हैं।
थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में शराब पीने के दौरान गाली-गलौज के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है।