फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Naxals attack CRPF SI killed in Meerut

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में मेरठ का सीआरपीएफ एसआई शहीद

Wed, 23 Nov 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
टीम डिजिटल, मेरठ Updated Wed, 23 Nov 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Naxals attack CRPF SI killed in Meerut
शहीद देवेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार थानाक्षेत्र में मंगलवार तड़के नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सीआरपीएफ एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट (29) पुत्र भगवान सिंह शहीद हो गए। वह मेरठ के संजय नगर सिविल लाइन में रहते थे। उनका परिवार मूलरूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के मांदापट्टी मखनौली निवासी है। सीआरपीएफ हेड क्वार्टर से मंगलवार सुबह नौ बजे भगवान सिंह के पास फोन आया। देवेंद्र के शहीद होने की खबर सुनते ही पिता भगवान सिंह, माता भादी देवी और छोटे भाई वीरेंद्र बिलख पड़े। देवेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता ढाई साल के बेटे के साथ बंगलौर में रिश्तेदार की शादी कार्यक्रम में गई हुई हैं। सुनीता आईआईएमटी कॉलेज गंगानगर में शिक्षिका है। परिजनों ने बताया कि पांच छह दिन पहले उसकी अपने परिजनों से बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed