फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   mushrum ke gilawati kabab

मशरूम के गिलावटी कबाब

Sat, 19 Oct 2013 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 19 Oct 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
mushrum ke gilawati kabab

सामग्री- घी 50 ग्राम, अदरक 25 ग्राम, हरी मिर्च, 1.1/2, हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, पनीर 75 ग्राम, मशरूम 200 ग्राम, उबले हुए आलू 50 ग्राम, भूनी हुई प्याज 50 ग्राम, कटी हुई धनिया पत्ती दो चम्मच, नमक स्वाद के मुताबिक, गरम मसाला 1/2 चम्मच, तेल एक चम्मच।

विज्ञापन


गार्निश के लिए- प्याज और पुदीने की पत्तियां

विधि- पैन में घी डालें और अच्छी तरह गर्म करें। अब इसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पनीर, मशरूम और उबले हुए आलू को डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
विज्ञापन


भूनी हुई प्याज, हरी धनिया पत्ती, गरम मसाला पाउडर और नमक मिलाएं और इसे पांच-सात मिनट तक अच्छी तरह पकने दें।

जब यह पक जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे अच्छी तरह मैश करें। अब इसे बाउल में रखें। बाउल इतना बड़ा हो कि उसके बीच में एक छोटी कटोरी आ सके।

इस कटोरी में कोएला डालें उस पर घी छिड़कें। और इसे पांच मिनट के लिए ढक दें ताकि घी और महक मिश्चर में अच्छी तरह एब्जार्व हो सके।

आखिर में एक शैलो पैन में तेल गर्म करें और इस मिक्श्चर को मनमाफिक शेप देकर भूरा होने तक भूनें। तैयार है मशरूम का गिलावटी कबाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed