{"_id":"5f0eb32a8ebc3e63cc58c6aa","slug":"monoblock-motor-farmers-reach-electricity-office-complain-jhajar198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनोब्लॉक मोटर से परेशान किसान पहुंचे बिजली निगम के कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनोब्लॉक मोटर से परेशान किसान पहुंचे बिजली निगम के कार्यालय
विज्ञापन
बिजली निगम के कार्यालय पहुंचे भिंडावास गांव के किसान।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
झज्जर। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किसानों को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से दी जा रही मोनोब्लॉक मोटर पूरा पानी न निकालने की वजह से किसानों को परेशानी आ रही है। इस मामले को लेकर बुधवार को भिंडावास गांव के किसान बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से मिलने के लिए पहुंचे ।उन्होंने बिजली निगम को दी शिकायत में कहा है कि बिजली निगम की तरफ से ट्यूबवेल कनेक्शन के दौरान दी जाने वाली मोनो ब्लॉक मोटर पूरी तरह से फव्वारे नहीं बना पा रही है। जिससे उनके खेतों में सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है और इसके साथ ही फसलें भी खराब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मोनोब्लॉक मोटर की वजह दूसरी मोटर दी जाए ताकि उनके खेतों की सिंचाई हो सके।
वर्जन
किसानों की समस्या को मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा।
- संदीप जैन एस ई, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, झज्जर।