{"_id":"57fe7d114f1c1bf62d28e087","slug":"moharam","type":"story","status":"publish","title_hn":"या हसन, या हुसैन की सदाओं की गूंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या हसन, या हुसैन की सदाओं की गूंज
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में ताजिया जुलूस में शामिल लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम की दसवीं पर बुधवार को जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया निकाली गई। या हसन, या हुसैन की सदाएं गूंज उठीं। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न तरह के करतब दिखाए। शाम को ताजिया कर्बला में दफन की गई। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पीएसी तैनात रही। जगह-जगह पुलिस और पीएसी जवान सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए गश्त करते रहे।
राबट्र्सगंज में दोपहर बाद करीब दो बजे ताजिया निकलनी शुरू हुई। सबसे पहले नई बस्ती से ताजिया निकली। इसके बाद जगह-जगह बैठाई गई ताजिया नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित पार्क में पहुंची, जहां सभी का मिलान किया गया। ताजिया के आगे-आगे युवाओं की भीड़ थी जो लक्कड़ खेलने के साथ ही अन्य कई तरह की कला का प्रदर्शन कर रहे थे। शाम को ताजिया विभिन्न मार्गों से होकर कर्बला पहुंच जहां दफन की गई। इस मौके पर मुश्ताक खां, अजहर खां, रोशन खां, अविनाश कुशवाहा, सुनील सिंह यादव, अविनाश शुक्ला, हिदायत उल्ला खां मौजूद रहे।
चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार यहां चार ताजिया निकाली गई और दफन की गई। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में बुधवार को हुसैन की याद में मोहर्रम के मौके पर ताजिया निकाली गई। इस मौके पर केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर मुजीब खां, कल्लन खां, इब्राहिम खां, शमीम अंसारी, तालिब शाह मौजूद रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र मे मोहर्रम सकुशल संपन्न हो गया।क्षेत्र के बभनी, बडहोर, सनहर, चपकी और दरनखांड़ की ताजियों का मिलान बभनी मोड़ स्थित इमामबाड़े में हुआ।
विज्ञापन
कुल 36 ताजिए और 16 अखाडे रहे। इस मौके पर कासिम हुसैन, मूनिश खां, इम्तियाज, खुर्शीद आलम, बरकत अली मौजूद रहे। चोपन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में मोहर्रम सकुशल संपन्न हुआ। यहां मदरसा से ताजिया निकली और शाम को कर्बला में दफनाई गई। इमाम चौक मदरसा पर जश्ने शहीदे कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इस दौरान लल्लन कुरैशी, महफूज आरिफ, हाजी गयासुद्दीन, शराफ अली, चेयरमैन इम्तियाज अहमद, उस्मान अली, सलीम, मौजूद रहे।
घोरावल और शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में मोहर्रम पूरी अकीदत के साथ संपन्न हुआ।ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार नगर में मुस्लिम बंधुओं ने हजरत मोहम्मद के नवासों हसन और हुसैन की कुर्बानियों की याद में बुधवार की शाम ताजिया जुलूस निकाल कर मोहर्रम मनाया गया। पर्व पर सभी ताजिया इंतेजामिया कमेटी के सदर रहमत अली की देखरेख में निकाली गई।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ प्रवीण कुमार यादव, थानाध्यक्ष ओबरा अरविंद कुमार यादव मौजूद रहे। जुलूस में मुनीर अहमद, मो. फिरोज, शमीम अहमद, इसरार अहमद, मो. रशीद, अलीशेर, मुस्तफा खां, शब्बीर खां मौजूद रहे।