Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   'Mission Success' launched in the district to improve board exam results

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए जिले में शुरू हुआ मिशन सफलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
'Mission Success' launched in the district to improve board exam results
03jjrp02- बैठक को संबो​धित करती जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी राजबाला मलिक। स्रोत : विभाग
झज्जर। कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए जिले में मिशन सफलता शुरू किया गया है। इसके तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिले के 177 राजकीय स्कूलों के मुखियाओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर का नियमित अभ्यास करवाया जाए। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं और उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाए। साथ ही ओपन बुक टेस्ट, समयबद्ध प्रश्नपत्र समाधान और उत्तर लेखन क्षमता विकसित करने पर ध्यान दिया जाए। विद्यार्थियों की उपस्थिति और तैयारी की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की जवाबदेही तय करने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम करने पर जोर दिया। डॉ. सुदर्शन पूनिया ने मिशन की रूपरेखा समझाते हुए बताया कि स्कूलों को पिछले बोर्ड और अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों के आधार पर तीन जोन में बांटकर अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में शेर सिंह (बहादुरगढ़), सुनीता मल्हान (झज्जर), जयपाल दहिया (साल्हावास), सुरेश पाल सुहाग (मातनहेल) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed