फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Metro travel appeals to commuters amidst scorching heat.

भीषण गर्मी में यात्रियों को भा रही मेट्रो यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Metro travel appeals to commuters amidst scorching heat.
फोटो-52: बहादुरगढ़ में ट्रैक पर दौड़ती मेट्रो। संवाद
बहादुरगढ़। गर्मी का असर अब सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। भीषण गर्मी के बीच बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो सुरक्षित और सुकून भरी यात्रा की पहली पसंद बनती जा रही है। स्थिति यह है कि शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर ही ट्रेन यात्रियों से खचाखच भर जाती है, जबकि अगले स्टेशन बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर कई यात्रियों को बैठने की जगह भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के आंकड़ों के अनुसार जून माह में बहादुरगढ़-इंद्रलोक और कीर्ति नगर लाइन पर प्रतिदिन औसतन 60 हजार से अधिक यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं। बहादुरगढ़ से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं, जिनमें से अधिकतर अब निजी वाहनों की बजाय मेट्रो का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ओमेक्स सिटी निवासी यागेश गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में कार का एसी भी ठीक से काम नहीं करता, जबकि मेट्रो में अपेक्षाकृत ठंडा और आरामदायक वातावरण मिलता है। वहीं नई बस्ती निवासी देवेंद्र कौशिक और सुनील कुमार ने बताया कि जाम और गर्मी की परेशानी के चलते उन्होंने भी अब मेट्रो से यात्रा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ते यात्रियों की संख्या से स्पष्ट है कि इस बार जून की भीषण गर्मी में लोग मेट्रो को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प मान रहे हैं। यात्रियों ने डीएमआरसी से गर्मी के मौसम में अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग भी की है।
फोटो-52:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed