फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Message of service to the nation conveyed by hoisting the Tricolour at the nursing college.

नर्सिंग कॉलेज में तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Message of service to the nation conveyed by hoisting the Tricolour at the nursing college.
-फोटो 87 : कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन राजेश गुप्ता नर्सिंग कॉलेज, नूना माजरा में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों और स्टाफ ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य सलाहकार ट्रस्ट डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. मीना सुभाष गुप्ता, मुख्य सलाहकार बहादुरगढ़ राजेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम गर्ग, महामंत्री त्रिलोकीनाथ, महामंत्री दर्वेश बंसल और महामंत्री संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी वर्षों के संघर्ष, त्याग और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों को आजादी के महत्व को समझकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। डॉ. मीना सुभाष गुप्ता ने कहा कि नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित नहीं है। ईमानदारी और जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करना ही सच्ची देशभक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed