फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Memorandum submitted to address farmers' issues.

किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 21 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to address farmers' issues.
-फोटो 88 : एडीसी जगनिवास को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी। स्रोत संघ
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अतिरिक्त जिला उपायुक्त जगनिवास को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मबीर गुलिया लगरपुर ने की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि आगामी धान की फसल की खरीद को लेकर सरकार समय रहते सभी पुख्ता इंतजाम करे। धान की अगेती किस्म को देखते हुए खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए और नमी की सीमा 17 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाए, क्योंकि फसल की कटाई मशीनों से होती है। उन्होंने बाजरा, कपास, मूंग और उड़द की खरीद के लिए भी समय रहते व्यवस्थाएं करने तथा किसानों की उपज का समय पर उठान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उठान में देरी होने पर आढ़ती की जवाबदेही तय हो, ताकि किसानों को एमएसपी की राशि समय पर मिल सके।
विज्ञापन

किसानों के कृषि उपकरणों की बढ़ती चोरी पर भी रोक लगाने की मांग की गई। डीसीपी हेडक्वार्टर दीप्ति गर्ग ने विशेष टीम गठित कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र धनखड़, जिला उपाध्यक्ष पवन ठेकेदार, जिला कार्यकारिणी प्रेम धनखड़, जिला कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष मास्टर हंसराज, जिला जैविक प्रमुख रमेश कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed