फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Memorandum regarding farmers' demands submitted to the MLA.

किसानों की मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 22 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Memorandum regarding farmers' demands submitted to the MLA.
-फोटो 90 : विधायक राजेश जून को ज्ञापन सौंपते मोर्चा के पदाधिकारी। स्रोत मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश जून को किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से दूर रहने और सभी मुक्त व्यापार समझौते रद्द करने की मांग की। उन्होंने सभी फसलों पर सी2+50 प्रतिशत की दर से कानूनी गारंटी वाला एमएसपी और खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

ज्ञापन में किसानों की कर्जमाफी, आत्महत्या पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा, चारों श्रम संहिताएं रद्द करने, 31 हजार रुपये न्यूनतम मासिक मजदूरी तथा मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने की मांग की गई। बिजली निजीकरण रोकने, फसल बीमा व उर्वरक संकट दूर करने, नहरों में पानी उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग भी रखी गई। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 26 नवंबर 2026 से राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed