फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   meerut police arrested

मेरठ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिला गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2016 10:30 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 10 Sep 2016 10:30 PM IST
सार

- आगरा की विवाहिता को एक सप्ताह से बना रखा था मकान में बंधक
- पीड़िता ने आरोपी दोनों महिलाओं के  चंगुल से छूटकर मचाया शोर
- नौचंदी पुलिस और एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने मारा छापा
- आरोपी दोनों महिलाओं ने पीड़िता का कराया था गर्भपात

विज्ञापन
meerut police arrested
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रीत विहार कालोनी में किराए के मकान में सैक्स रैकेट चलने का भंडाफोड़ हुआ। नौचंदी पुलिस और एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मकान में छापा मारते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलांए अलग अलग स्थानों पर किराए के मकान लेकर काफी समय से देह व्यापार का धंधा चला रही थीं। दोनों महिलाओं ने पीड़िता का गर्भपात भी कराया था। दो महिला समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने अलग अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आगरा के एक गांव निवासी 23 वर्षीय विवाहिता की शादी माह पहले हुई थी। आरोप है कि विवाद होने पर ससुराल वाले विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे, जबकि वह अपने मायके जाना नहीं चाहती थी। 15 दिन पहले विवाहिता बस में बैठकर मेरठ में जीरो माइल पर पहुंची। रात में नारी निकेतन के पास आगरा की विवाहिता को दो महिला मिली और अपने घर रात रूकने के बाहने अपने घर मोदीपुरम में ले गई।
विज्ञापन

आरोप है कि एक महिला के पिता ने शराब के नशे में रात में विवाहिता से अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में दोनों महिलाओं ने नौचंदी थाना क्षेत्र के प्रीत विहार में एक मकान में किराए पर मकान ले लिया। जहां ऊपर मकान मालिक रहते हैं तो नीचे के भाग में महिलांए रहने लगी। किराए पर मकान लेने वाली एक महिला ने अपने साथ रहने वाले एक 38 वर्षीय युवक को अपना पति बता रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा की विवाहिता का आरोप है कि दोनों महिलाओं के पास मकान में बाहरी लोग आते जाते थे जो देह व्यापार का धंधा कराती थी। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बाद में नशे की गोलियां देकर उसके साथ गलत काम कराया गया। जिसमें उसका गर्भपात हुआ तो महिलांए उसे एक डॉक्टर के पास ले गईं।
सात दिन से नशे की गोलियां देकर उसे बंधक बना रखा था। शनिवार दोपहर को पीड़िता किसी तरह चंगुल से छूटकर बाहर रास्ते में आ गई और देह व्यापार का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में एंटी हृयूमन ट्रैफकिंग यूनिटी की एसओ रश्मि चौधरी भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर महिला थाने भेज दिया। एएचटीयू की एसओ चौधरी का कहना है कि दोनों महिलाओं, एक महिला के पिता और एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
बच्चों की देखभाल का बहाना, देह व्यापार में धकेला
आगरा की जिस विवाहिता को मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। शनिवार तो जब पीड़िता ने एएचटीयू की एसओ रश्मि चौधरी को आपबीती सुनाई तो वह फफक पड़ी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मायके नहीं जाना चाहती थी, और ससुराल में विवाद हुआ तो उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। वह मेरठ में नारी निकेतन में रहने के लिए आयी थी। जहां रात में बस से उतरने के बाद पता करते हुए पहुंची, लेकिन वहां किसी ने रखने से मना कर दिया। रात में उसे दो महिलांए मिली जो बोलचाल, पहनावे और देखने में अच्छे घर की लग रही थी। एक महिला ने कहा कि बेटी तू हमारे साथ चल, परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारे बच्चों की अच्छे से परविश कर देना रहने के लिए मकान मिलेगा और मुफ्त में खाना पीना भी। सिर्फ बच्चों की देखभाल के अलावा घर में क ोई काम नहीं है। तभी रात में दोनों महिला एक कार में बैठाकर ले गई। जहां रात ने बताया कि यह मेरे पिता है। बाद में महिला के पिता ने ही गलत नजर रखते हुए अश्लील हरकतें की। 

बाद में उसे एक मकान में लाया गया तो पता नहीं नशे के लिए क्या खिलाया जाता था। उसका गर्भपात भी करा दिया। जब उसने देह व्यापार के धंधे से मना किया तो मारपीट करते हुए धमकी दी की ऐसा ही करना पड़ेगा। 
 
- आगरा की विवाहिता को एक सप्ताह से बना रखा था मकान में बंधक - पीड़िता ने आरोपी दोनों महिलाओं के चंगुल से छूटकर मचाया शोर - नौचंदी पुलिस और एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने मारा छापा - आरोपी दोनों महिलाओं ने पीड़िता का कराया था गर्भपात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed