फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Major General Vikas Chaudhary from Sankhol honored with the Ati Vishisht Seva Medal.

सांखोल के मेजर जनरल विकास चौधरी अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 01 Jul 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Major General Vikas Chaudhary from Sankhol honored with the Ati Vishisht Seva Medal.
फ़ोटो-90: राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करते विकास चौधरी। स्रोत परिजन
फ़ोटो-90
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव सांखोल निवासी मेजर जनरल विकास चौधरी को भारतीय सेना में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर गांव, क्षेत्र और परिवार में हर्ष का माहौल है।
मेजर जनरल चौधरी ने वर्ष 1991 में भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर तीसरी राजपूताना राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था। सैन्य कॅरिअर में उन्होंने सिक्किम, पंजाब, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तथा भारत-चीन सीमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) प्रशिक्षण अकादमी में महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उन्हें पूर्व में युद्ध सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे एक सैन्य परिवार से संबंध रखते हैं, जिसमें उनके पिता कर्नल कृष्ण चौधरी, भाई सेवानिवृत्त विंग कमांडर और अन्य परिजन भी देश सेवा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed