{"_id":"6a3927e7df493eea1e0f94de","slug":"krishna-joshi-made-a-name-for-herself-in-cricket-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-136601-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा जोशी ने क्रिकेट खेल में बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा जोशी ने क्रिकेट खेल में बनाई पहचान
विज्ञापन
झज्जर। जिले के बहादुरगढ़ निवासी कृष्णा जोशी ने क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। कृष्णा जोशी अब तक हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में झज्जर की टीम से खेल चुके हैं।
इसके अलावा वर्ष 2025-26 के लिए उन्हें बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए हरियाणा टीम में भी चुना गया है। कृष्णा पिछले लगभग तीन वर्षों से बहादुरगढ़ में नियमित रूप से क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं और उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना है।
झज्जर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन राठी की देखरेख में कृष्णा ने विभिन्न मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में वे अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सर्वाधिक विकेट लेने वालों में पांचवें स्थान पर रहे थे। उन्होंने सात मैचों की सात पारियों में 16 विकेट लिए, जिसमें एक बार चार और एक बार पांच विकेट शामिल हैं।
विज्ञापन
कृष्णा लेग स्पिन गेंदबाज हैं और लगातार अपनी तकनीक में सुधार कर रहे हैं। वे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।