{"_id":"21d37ec2c62367867be24e0112ea5b2b","slug":"kamal-kakri-ke-kabab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लज्जतदार कमल ककड़ी के कबाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लज्जतदार कमल ककड़ी के कबाब
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 04 Sep 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री- कमल ककड़ी 300 ग्राम, तीन मीडियम साइज उबले हुए आलू, नमक स्वाद के मुताबिक, 4-5 हरी मिर्च कटी हुई, बारीक कटा हुआ अदरक, 2 चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई जायफल पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, हरी धनिया पत्ती कटी हुई 1 चम्मच, आधा चम्मच भुना हुआ बेसन, 1 चम्मच नींबू का रस और तलने के लिए तेल।
विज्ञापन
गार्निश करने के लिए
एक फ्रेश लाल मिर्च, 3-4 अनियन रिंग और पुदीने की चटनी।
विधि- कमल ककड़ी को अच्छी तरह धोएं ताकि उसमें से मिट्टी निकल जाए। अब इसे थोड़ा सुखाकर एक कप पानी के साथ कुकर में उबलने के लिए चढ़ा दें। दो सीटी आने के बाद कुकर बंद कर दें।
विज्ञापन
गैस निकलने के बाद इसे एक बार फिर सुखाएं। अब इसे सीधे चूल्हे पर अच्छी तरह भूनें। भूनने के बाद इसे उबले हुए आलू के साथ अच्छी तरह मैश कर लें।
इसमें नमक, हरी मिर्च, अदरक, चाट मसाला, जायफल पाउडर, गरम मसाला, धनिया पत्ती, भुना हुआ बेसन और नींबू का रस मिक्स करें। इन्हें अच्छी तरह मिलाने के बाद एक पैन में तेल डालें और गर्म करें।
विज्ञापन
इस मिक्श्चर को कबाब का शेप दें और पैन में डालें। दोनों तरफ से अच्छी तरह तलने के बाद निकाल लें। इसे एब्जार्बेंट पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
आयॅल निकल जाए तब इसे सर्विंग प्लेट में रखें और लाल मिर्च, अनियन रिंग और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।