फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM will contest the Lok Sabha elections under the leadership of Rahul Gandhi: Hemant Soren

झामुमो लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगा : हेमंत सोरेन

Sat, 19 Jan 2019 03:57 PM IST
अमर शर्मा भाषा, रांची
भाषा, रांची Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
JMM will contest the Lok Sabha elections under the leadership of Rahul Gandhi: Hemant Soren
हेमंत सोरेन

झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा :झामुमोः आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने ‘पीटीआई भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘झामुमो ने भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ने का निर्णय किया है। एक सवाल के जवाब में सोरेन ने कहा ‘‘मेरी पार्टी का नारा है, भाजपा भगाओ, देश बचाओ।

विज्ञापन


सोरेन ने कहा कि बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए निजी हितों को तिलांजलि देनी पड़ती है। इसीलिए झारखंड में भाजपा विरोधी गठबंधन को अमली जामा पहनाने के लिए राज्य की भाजपा विरोधी सभी राजनीतिक पार्टियों में इस आशय का समझौता हो गया है।
विज्ञापन


गठबंधन के फार्मूले के तहत जहां कांग्रेस झामुमो के नेतृत्व में इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव लड़ने को राजी है वहीं बदले में झामुमो अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ेगा। हेमंत ने कहा कि जिस पार्टी का जहां अधिक महत्व हो, उसे वहां वरीयता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो बड़ी पार्टी है तो यहां वह स्वयं झामुमो की ओर से विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर सभी भाजपा विरोधी विपक्ष में सबसे अधिक सांसद कांग्रेस के हैं तो प्रधानमंत्री पद पर उसकी दावेदारी बनती है। सोरेन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके आवास पर झारखंड के लगभग सभी विपक्षी दलों की बैठक हुई जिसमें यह फैसला किया गया।


इस बैठक में झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह यादव ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा वह :हेमंत सोरेनः होंगे। राहुल को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न किए जाने के बारे में पूछने पर सोरेन ने कहा, ‘‘स्वयं राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्षी उम्मीदवार का नाम चुनाव परिणाम आने के बाद तय किया जायेगा। ऐसे में विपक्षी गठबंधन के लिए कोई संकट नहीं है। 


उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने में कोई एतराज नहीं है और झारखंड में लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जायेगा। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर उन्होंने देश को पूरी तरह अव्यवस्थित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने देश और प्रदेश की जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखाये और धोखा दिया।

इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने भी पुष्टि की कि राज्य में भाजपा विरोधी विपक्षी गठबंधन की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है और यहां लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर फैसला तीस जनवरी तक कर लिया जायेगा।



हेमंत ने बताया कि इस गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को उनके आवास पर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर मेहता, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी एवं भाकपा माले के नेता एकत्रित हुए थे। सोरेन ने कहा कि गठबंधन अपना न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करके चुनावी मैदान में उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed