{"_id":"6a59000f6ac73e74d00eabbf","slug":"jhajjar-municipal-councils-jurisdiction-likely-to-expand-to-have-20-wards-by-next-year-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-137511-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर नगर परिषद में बढ़ सकता दायरा, अगले साल हो जाएंगे 20 वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर नगर परिषद में बढ़ सकता दायरा, अगले साल हो जाएंगे 20 वार्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। नगर परिषद झज्जर का कार्यकाल 2027 में पूरा होने वाला है। आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए आधिकारिक स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। अगले साल यह चुनाव 20 वार्डों में होने की उम्मीद है।
वार्डबंदी का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें अधिकारियों के साथ पार्षद भी शामिल होंगे। हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 की धारा 7-ए के तहत कार्यकाल समाप्त होने से छह माह पहले परिसीमन अनिवार्य है। फैमिली आईडी के आंकड़ों के आधार पर जनसंख्या का विवरण तैयार होगा। इसी के अनुसार वार्डों की सीमाएं तय की जाएंगी। शहर की जनसंख्या लगभग 50 हजार है। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, 40 से 50 हजार जनसंख्या वाले नगर परिषद क्षेत्र में 20 वार्ड रखे जाएंगे। फिलहाल झज्जर नगर परिषद में कुल 19 वार्ड हैं।
शहर से सटा गांव रामपुरा भी झज्जर शहर में शामिल होने को तैयार है। रामपुरा ग्राम पंचायत ने इसके लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय को दिया गया है। डीएमसी कार्यालय के माध्यम से भी नगर परिषद को यह मांग भेजी जा चुकी है। इस विषय पर नगर परिषद झज्जर की साधारण बैठक में चर्चा होगी। सभी सदस्यों की सहमति के बाद ही गांव को शहर में शामिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ईओ नगर परिषद देवेंद्र सिंह का कहना है कि वार्ड बंदी को लेकर विभाग की तरफ से दिशा-निर्देश मिले हैं। जल्द काम शुरू किया जाएगा।