फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jaisalmer There is no improvement in education the district ranks 30th in 8th result

Jaisalmer: एजुकेशन में नहीं हो रहा सुधार, 8वीं के रिजल्ट में जिला 30वें पायदान पर, पिछले साल से 3 फीसदी गिरावट

Thu, 18 May 2023 09:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 May 2023 09:58 AM IST
सार

सूबे के पश्चिमी जिले जैसलमेर में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार नहीं हो पा रहा हैं। 8वीं के रिजल्ट में जिले का परिणाम निराशाजनक रहा। प्रदेश में जैसलमेर जिला 30वें स्थान पर रहा। वहीं पिछले साल के मुकाबले भी रिजल्ट में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Jaisalmer There is no improvement in education the district ranks 30th in 8th result
जैसलमेर शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाक सीमा पर बसे जैसलमेर जिले में शिक्षा का नाम आते ही नेगेटिव तस्वीर सामने आती हैं। दशकों से शिक्षा के अभाव का दंश झेल रहे जैसलमेर जिले को 8वीं के रिजल्ट से भी निराशा हाथ लगी है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया। इस बार जैसलमेर का परिणाम पिछले साल की तुलना में कम रहा। वहीं, जैसलमेर रिजल्ट के मामले में 28वें पायदान से 30वें पायदान पर पहुंच गया। पिछले साल परिणाम 93.36 था, इस बार तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.53 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


कोविड से पहले तक आरटीई के तहत 8वीं क्लास में किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं करने का नियम था। ऐसे में उस दौरान परिणाम 100 प्रतिशत ही रहा। कोविड में बच्चों को पास कर अपग्रेड कर दिया गया और पिछले साल से ही नए नियम के तहत परिणाम जारी हो रहा है।
विज्ञापन


33 जिलों में जैसलमेर 30वें पायदान पर...
इस बार 33 जिलों में से जैसलमेर 30वें स्थान पर है। जैसलमेर के बाद करौली 90.40, बारां 87.87 और धौलपुर 87.52 प्रतिशत है। शिक्षा के मामले में पिछड़े जैसलमेर जिले में आठवीं बोर्ड का परिणाम सुधर नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,340 स्टूडेंट्स के आई सप्लीमेंट्री...
जैसलमेर जिले में इस बार 14 हजार 317 विद्यार्थियों ने आठवीं परीक्षा दी थी। इसमें से 1340 स्टूडेंट को सप्लीमेंट्री आई है। गौरतलब है कि ई ग्रेड प्राप्त करने वालों को सप्लीमेंट्री माना जाता है। इनके लिए सत्र शुरू होने पर दोबारा परीक्षा होगी, जिसमें पास होना जरूरी होगा। यदि कोई उस परीक्षा में नहीं बैठता है और या फिर उसे फिर से ई ग्रेड मिलता है तो उसे फेल माना जाएगा। गौरतलब है कि 2022 से नए नियमों के तहत आठवीं में सभी को पास करने का नियम हटा दिया है और इसमें फेल भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed