फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Intermittent rain continued throughout the day; 500 to 700 quintals of produce got soaked at the grain market.

दिन भर रुक-रुककर होती रही बारिश, अनाज मंडी में 500 से 700 क्विंटल भीगी फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain continued throughout the day; 500 to 700 quintals of produce got soaked at the grain market.
29jjrp35- झज्जर। झज्जर मंडी में बारिश के चलते ढकी फसल। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर। बेरी और झज्जर क्षेत्र में वीरवार को पूरा दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। झज्जर में 8 और बेरी में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वहीं बारिश के चलते झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को बाजरे व धान के फसल की खरीद व उठान का कार्य नहीं किया गया। वीरवार को सुबह से ही बारिश शुरू हाे गई थी। आढ़तियों ने मंडी में तिरपाल से धान व बाजरे को ढक दिया।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन झज्जर अनाज मंडी के प्रधान विनोद पूनिया ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में वीरवार की बारिश से करीबन 500 से 700 क्विंटल फसल भीगने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का पानी तिरपाल के नीचे से फसल तक पहुंचा गया इस कारण फसल गीली हो गई। उन्होंने कहा कि झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को करीबन एक हजार क्विंटल धान के फसल की आवक हुई है। बारिश के चलते धान व बाजरे दोनों फसलों की खरीद नहीं हुई।
अगर आगामी एक से दो दिन में धान की फसल का उठान नहीं हुआ तो मंडी में ही धान जमने की स्थिति भी पैदा हो सकती है। अलावा हल्की बारिश के चलते अभी अधिक नुकसान की आशंका नहीं है।

शहर के मुख्य मार्गों व में भरा पानी सुबह से लेकर देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों में पानी जमा हो गया। शहर के बीकानेर चौक, पुराना बर्फखाना रोड, आर्य नगर, पुरानी तहसील रोड, बेरी रोड, कच्चा बाबरा रोड, बादली रोड के अलावा दमदमा मोहल्ला सहित अन्य कालोनियों में पानी जमा हो गया। इस कारण लोगों को परेशानी हुई।

तीन फीडर हुए ब्रेकडाउन
शहर में बारिश के चलते वीरवार को तीन फीडर ब्रेकडाउन हो गए। बिजली सुविधा केंद्र में सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों की तरफ से सभी फीडरों को चालू कर दिया गया। इस दौरान सिटी नंबर-4, देव नगर और सेक्टर-6 फीडर ब्रेकडाउन रहे। इस कारण देव नगर, कैमलगढ़ रोड, पुलिस लाइन, सेक्टर-6, रेवाड़ी रोड, लाल सिंह कालोनी, राधा स्वामी कालोनी सहित अन्य जगहों की बिजली गुल रही।


बाजरे व धान की आवक व खरीद
जिले में अब तक बाजरे की फसल के लिए 11983 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 368253.40 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। बाजरे की प्राइवेट खरीद जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 507 किसानों से 27943.10 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। अब तक 135 किसानों के 8343.50 क्विंटल पीआर धान का ऑक्शन हुआ है जिसमें से 33 किसानों के 2814.40 क्विंटल पीआर धान की खरीद हुई है।

वर्जन
अनाज मंडी झज्जर में बाजरे व धान की आवक व खरीद लगातार जारी है। निजी खरीददारों की तरफ से बाजरे व धान के अलग-अलग किस्मों की खरीद की जा रही है। इसके अलावा अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद चल रही है। अब तक झज्जर मंडी में 130000 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई जिसमें से 92000 क्विंटल का उठान किया गया है।

कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर

29jjrp35- झज्जर। झज्जर मंडी में बारिश के चलते ढकी फसल। संवाद

29jjrp35- झज्जर। झज्जर मंडी में बारिश के चलते ढकी फसल। संवाद- फोटो : samvad

29jjrp35- झज्जर। झज्जर मंडी में बारिश के चलते ढकी फसल। संवाद

29jjrp35- झज्जर। झज्जर मंडी में बारिश के चलते ढकी फसल। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article