फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Inspired by PM Modi, farmers' fair organised on his birthday: Dhankhar

पीएम मोदी से प्रेरित होकर जन्मदिन पर लगाया किसान मेला : धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Inspired by PM Modi, farmers' fair organised on his birthday: Dhankhar
24jjrp11- हसनपुर में आयोजित कृ​षि मेले में प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्याति​थि। स्रोत : आयोजक
झज्जर। पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपने जन्मदिन पर किसान मेले का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि भूमि बचाने के लिए प्रयास जरूरी हैं। किसानों को अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेचने चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर भाव मिल सके।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने दो बार जिम्मेदारी निभाई और किसानों के हित में आंदोलन किए। उन्होंने दावा किया कि सरकार में रहते हुए उन्होंने किसान, पशुपालक और खेती-किसानी के हितों को प्राथमिकता दी। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र की हजारों एकड़ जमीन कम कीमत पर बिकवाई गई।
विज्ञापन

किसान मेले के साथ आयोजित एग्री लीडरशिप समिट में देशभर से पहुंचे कृषि विशेषज्ञों ने पैरी-अर्बन खेती और फल, फूल व सब्जियों की बेहतर पैदावार के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बाल्याण, राजस्थान के पूर्व कृषि मंत्री कैलाश चौधरी, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि और जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

लक्की ड्रॉ में रोहित को मिला ट्रैक्टर
मेले में आयोजित लक्की ड्रॉ में किसान रोहित को ट्रैक्टर, ओमबीर और सुरेश को बाइक, पूजा को स्कूटी तथा उर्मिला को किसान ड्रोन मिला। निश्चल और तस्वीर को एक-एक एकड़ की पौध मिली, जबकि बिजेंद्र ने एलईडी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed