{"_id":"5b1e5cc14f1c1ba86e8b77b3","slug":"indian-kabaddi-team-players-is-practicing-in-sonipat-for-dubai-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई कप के लिए सोनीपत में पसीना बहा रहे कबड्डी खिलाड़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दुबई कप के लिए सोनीपत में पसीना बहा रहे कबड्डी खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग में धमाल मचा चुके हिमाचल के स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर की अगुवाई में भारतीय टीम दुबई में दमखम दिखाएगी। इसके लिए हरियाणा के सोनीपत में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।
22 से 30 जून तक दुबई कप होगा। इसके लिए टीम 20 जून को दिल्ली से रवाना होगी। इस टूर्नामेंट में एशिया महाद्वीप के सभी देशों की टीमें हिस्सा लेंगी।
भारतीय टीम में महाराष्ट्र के गिरिश मारुति, रीशिक कृष्णा, हरियाणा के सुरेंद्र और संदीप, भारतीय रेलवे से मोहित छिल्लर और मंजीत छिल्लर, राजस्थान से राजूलाल चौधरी, एसएससीबी से सुरजीत, मोनू गोयट व रोहित कुमार शामिल हैं।
उत्तराखंड से प्रदीप और राहुल चौधरी भी दमखम दिखाएंगे। हिमाचल से केवल अजय ठाकुर को भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।
अतिरिक्त खिलाड़ियों में पंजाब के मनिंद्र सिंह और राजस्थान के सचिन हैं। दुबई कप में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, चीन और श्रीलंका सहित अन्य कई देशों की टीमें भाग लेंगी।