फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Houses and a primary school in Kapkot landslide hazards in pooling

भूस्खलन से कपकोट में मकानों और पोलिंग में प्राइमरी स्कूल को खतरा

Fri, 08 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Fri, 08 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Houses and a primary school in Kapkot landslide hazards in pooling
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को हुई भीषण बारिश से ग्राम पंचायत कपकोट के मंगरुधारा में भूस्खलन हो गया। इससे से वहां तीन लोगों के घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। उधर ग्राम पंचायत पोलिंग में हुए भूस्खलन से प्राइमरी स्कूल भवन की जगह बैठ गई है। रसोई घर भी ध्वस्त हो गया। वहां सरयू और गधेरों के तेज बहाव से उपजाऊ भूमि कटते जा रही है। भारी बारिश से बंद कपकोट-दूणी और कपकोट पोलिंग उतरौड़ा सड़क के नहीं खुलने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रहा हैं। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत में हुई भारी बारिश से मंगरूधारा के समीप भारी भूस्खलन हो गया है। इससे गोविंद सिंह गढ़िया पुत्र स्व. प्रेम सिंह गढ़िया के मकान को गंभीर खतरा हो गया है। यहां तुन का भारी भरकम पेड़ के भी कभी भी उखड़ने का खतरा बना है। ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी ने बताया कि यदि पेड़ गिर गया तो पूर्व प्रधान नारायण सिंह कपकोटी और चंचल सिंह कपकोटी के मकानों को भी खतरा हो जाएगा। धरखोला तोक में पान सिंह कपकोटी के मकान के पीछे की पहाड़ी में भी दरारें पड़ गई हैं। भूस्खलन से सरकारी आदर्श इंटर कालेज को जाने वाले पैदल रास्ते पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। उन्होंने बताया कि कपकोट-दूणी सड़क के कई हिस्सों में मलबा भर गया है।
विज्ञापन


नाली नहीं होने से कई घरों को खतरा बना है। सड़क की हालत सुधारने के लिए एडीबी को कई बार कह दिया है। निर्माण के काम पर लगी कंपनी द्वारा बजट नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है। सड़क नहीं खुलने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उधर पोलिंग के ग्राम प्रधान डीआर तिरूवा ने बताया कि निर्माणाधीन कपकोट पोलिंग गैरखेत सड़क से गांव में भूस्खलन बढ़ गया है। प्राइमरी स्कूल की भूमि धंसते जा रही है। रसोई घर क्षतिग्रस्त हो गई है। पंचायत घर पहले ही ध्वस्त हो चुका है। गांव के नालों और सरयू के तेज बहाव से ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि बह गई है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कई लोगों के घरों के ऊपर पत्थर गिरने का खतरा बना है। जनकुड़ी तोक में पीने के पानी की समस्या बनी है। कपकोट पोलिंग गैरखेत सड़क के कई हिस्सों में भरा मलबा नहीं हटने के कारण यातायात ठप पड़ा है। ग्राम प्रधानों ने एसडीएम से मकानों की सुरक्षा और सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की है। उधर खटगेड़ा पांकड़ बैड़ा सड़क में जगह-जगह मलबा भरने से सड़क बंद पड़ी है। ग्राम प्रधान शेखर चंद्र जोशी और पूर्व प्रधान पूरन चंद्र भट्ट पीएमजीएसवाई से सड़क शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed