फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   House, street plays will Videography

सभा, नुक्कड़ नाटकों की होगी वीडियोग्राफी

Wed, 11 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 11 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) सीबी सिंह ने अफसरों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव प्रचार के लिए होने वाली सभा, नुक्कड़ नाटक और निकलने वाले जुलूस की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए। अफसर चुनाव के दौरान किसी प्रत्याशी या उनके समर्थकों की दावत न कबूूलें, वरना उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
राबर्ट्सगंज मंडी समिति परिसर में डीएम ने बुुधवार को बीएलओ, एआरओ और आरओ के साथ ही अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों              को चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

   कहा कि राजनीतिक दलों व संभावित उम्मीदवारों की मांग पर जुलूस, सभाओें, वाहनों की अनुमति 24 घंटे के अंदर औपचारिकताओं को पूरी करते हुए दें। अनुमति देते समय सभी शर्तों को अनिवार्य रूप से अनुमति पत्र में ही उल्लेख करें। राबर्ट्सगंज विधान सभा चुनाव की तैयारियों के बाबत डीएम ने कहा कि तैयारियां बूथ स्तर पर की जाएं। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। बताया कि वाहन चाहें, दो, तीन या चार पहिया हों, नियमों के तहत अनुमति दी जाए। रोड शो के लिए बैनर की साइज, वाहन पर बैठने वालों की संख्या, प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय पर लगने वाले बैनर की साइज के बारे में बताया। कहा कि होने वाले सभाओें, जुलूसों, नूक्कड़-नाटकों की पूरी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करानी होगी। कोई भी राजनीतिक पदाधिकारी अधिकतम 50 हजार नकद रख सकता है। इससे ज्यादा पाये जाने पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश का पालन किया जाए। अधिकारी, कर्मचारी चुनाव में निष्पक्ष रहें। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसका ख्याल रखें। इस मौके पर एएसपी डा. अवधेश सिंह, एसडीएम सदर अशोक सिंह यादव, डिप्टी कलेक्टर विशाल कुमार यादव, सीओ खिचड़ू राम, धनंजय सिंह कुशवाहा, तहसीलदार सदर नंदलाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed