फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Health officials and employees boycotted work for an hour, patients were troubled

स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक घंटे किया काम का बहिष्कार, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Health officials and employees boycotted work for an hour, patients were troubled
04jjrp13- सिविल अस्पताल में मांगों को लेकर ​एकत्रित हुए स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी।
झज्जर। अधिकारी-कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने साेमवार को लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे तक काम का बहिष्कार कर एक घंटे की हड़ताल की। इससे अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक मरीजों की जांच नहीं हुई। इसके अलावा टेस्ट व अन्य सेवाएं बाधित रही।
विज्ञापन

केवल आपातकालीन विभाग में ही मरीजों को देखा गया। एक घंटे प्रदर्शन के बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया। आज के विरोध की अध्यक्षता कर रही मीनाक्षी नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि जिओ फेसिंग आधारित उपस्थिति प्रणाली जहां कर्मचारियों के निजता के अधिकारों का हनन करती है, वहीं विभाग में कार्यरत 80 प्रतिशत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को भी दाव पर लगाती है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इस प्रणाली के दायरे में केवल स्वास्थ्य विभाग को लाना कर्मचारियों की ईमानदारी पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारी हित में जो कार्य करने चाहिए वो तो करती नहीं, बस कर्मचारियों के शोषण के नए-नए तरीके ढूंढते रहती है। जहां स्वास्थ्य में कार्यरत विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की मांगे लंबित है, वहीं एनएचएम कर्मचारियों की पिछले 7 वर्षों से लंबित मांगे जैसे ग्रेजुटी, 7वां वेतन आयोग का लाभ, अर्जित अवकाश, ऐच्छिक स्थानांतरण, वेतन विसंगतियां, अलाउंस व चिकित्सीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम तो यह आ गया है कि एनएचएम कर्मचारियों को तीन-तीन माह तक वेतन के लिए भी इंतजार करना पड़ता है और उसे पाने के लिए विरोध करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत जिओ फेसिंग आधारित उपस्थिति प्रणाली के आदेशों को वापस लेने और कर्मचारी हित में कार्य करने का आह्वान किया अन्यथा आगामी 10 अगस्त को राज्य स्तरीय बैठक करके आगामी रणनीति बनाई जाएंगी।

इस अवसर पर एचसीएमएस एसोसिएशन के प्रधान डॉ. आकृति, बहुद्देशीय वर्कर एसोसिएशन से सचिव आनंद, नर्सिंग यूनियन जिला प्रधान अंजू, फार्मेसी यूनियन राज्य प्रधान जगदीप, मिनिस्ट्रियल यूनियन से जयबीर, एलटी यूनियन से मनोज, राकेश, एनएचएम एसोसिएशन से राज्य महासचिव डॉ. अरुण वर्मा, संजय, गुलशन, रेडियोग्राफर यूनियन से देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed