फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Haryana's state song will be sung for the first time on August 15.

15 अगस्त पर पहली बार गाया जाएगा हरियाणा का राज्य गीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। इस बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहली बार हरियाणा का राज्य गीत गाया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारी की जा रही है। 15 अगस्त को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से जय कुमार कौशिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

15 अगस्त पर गाया जाने वाला हरियाणा के राज्य गीत को लेकर अभी दो स्कूलों की तरफ से तैयारियां की जा रही है। इसमें एक स्कूल संस्कारम स्कूल खातिवास और दूसरा स्कूल एमआर हसनपुर शामिल है। आगामी 9 अगस्त तक इसमें से एक स्कूल को फाइनल कर लिया जाएगा। जिले के अलग-अलग स्कूलाें की तरफ से स्कूल स्तर पर 15 अगस्त को लेकर तैयारियां चल रही है। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र कुमार की देखरेख में अलग-अलग स्कूल 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे है।
विज्ञापन




परेड व बैंड में यह स्कूल व कॉलेज लेंगे भाग
15 अगस्त पर होने वाली परेड में राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर के एनसीसी के 32 विद्यार्थी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर के एनसीसी के 32 विद्यार्थी, संस्कारम स्कूल खातिवास के एनसीसी के 32 विद्यार्थी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर के एसपीसी के 32 विद्यार्थी, प्रजातंत्र के प्रहरी और बैंड में एसएफएस स्कूल बिरधाना के 55 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह स्कूल लेंगे भाग
15 अगस्त पर सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान जय हरियाणा पर बीआरपीएस दुजाना के 250 विद्यार्थी, देशभक्ति नृत्य पर जीडी गोयंका स्कूल झज्जर के 150 विद्यार्थी, ये देश है वीर जवानों का पर सवेरा स्कूल झज्जर के 30 विद्यार्थी, समुद्र मंथन पर जीएवी स्कूल पाटोदा के 250 विद्यार्थी, देशभक्ति और धार्मिक नृत्य पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर के 180 विद्यार्थी, स्वर्णिम भारत पर संस्कारम स्कूल खातिवास के 250 विद्यार्थी, एक भार श्रेष्ठ भारत पर आरईडी स्कूल झज्जर के 250 विद्यार्थी, रंगीला भारत पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई के 120 विद्यार्थी, हरियाणा राज्य गीत में 30 विद्यार्थी और राष्ट्रगान में राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर के 25 विद्यार्थी भाग लेंगे।






वर्जन
15 अगस्त को लेकर तैयारियां की जा रही है। इस बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहली बार हरियाणा का राज्य गीत भी गाया जाएगा। इसको लेकर भी तैयारियां चल रही है। 15 अगस्त कार्यक्रम को लेकर पहली रिहर्सल 11 अगस्त और फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को की जाएगी।
जय कुमार कौशिक, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed