{"_id":"6ae3af0d27f8a1ccc4043e6c","slug":"government-college-bahadurgarh-team-becomes-champion-in-table-tennis-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128648-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस में राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस में राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
-फोटो 85 : प्रतियोगिता में विजेता बहादुरगढ़ के राजकीय महाविद्यालय की टीम। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय कॉलेज की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने एमडीयू इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। 27 और 28 अक्तूबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में बहादुरगढ़ की टीम ने वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रोहतक को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
टीम में आयुष, कुशाल, पियांशु और लक्ष्य शामिल रहे। आयुष और कुशाल ने आगामी अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि, बरेली में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ी इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कॉलेज की प्राचार्य सुमन हुड्डा और शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर डॉ. अमित छिकारा ने टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयुष और कुशाल को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
-फोटो 85 : प्रतियोगिता में विजेता बहादुरगढ़ के राजकीय महाविद्यालय की टीम। स्रोत : कॉलेज
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --