{"_id":"595f08384f1c1baa708b466e","slug":"girls-at-hunger-strike-due-to-demand-of-upgrade-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के गृह जिले में बेटियां अनशन पर, सरकार के दावे खोखले साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के गृह जिले में बेटियां अनशन पर, सरकार के दावे खोखले साबित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गृह जिले के एक गांव की बेटियां व उनके परिजन पिछले तीन दिन से अनशन पर बैठे हुए है। यह अनशन गांव के स्कूल के क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
दरअसल मामला धौलपुर के कोटरा गांव का हैं। यहां सरकारी स्कूल केवल आठवी कक्षा तक ही है। आगे की पढ़ाई के लिए गांव की बेटियों को तीन किलोमीटर दूसरे स्कूल में जाना पढ़ता है। लेकिन यहां की बेटियों का कहना है कि उनके परिजन सुरक्षा का हवाला देते हुए आगे पढ़ने नहीं भेजते।
विज्ञापन
जिसके कारण वह आगे नहीं पढ़ पा रही है। अब गांव के स्कूल को क्रमोन्नत करने के लिए बड़ी संख्या में बेटियां व ग्रामीण अनशन पर बैठे हुए है। बृहस्पतिवार को जिले के शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन वे बेटियों व ग्रामीणों का अनशन तुड़वान में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
वहीं बेटियों की इस परेशानी ने सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनके गांव के स्कूल को क्रमोन्नत नहीं किया जाता अनशन व धरना जारी रहेगा।