फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   girl missing from Bundi for tuition was recovered by the police from Varanasi

Rajasthan: बूंदी से छह दिन पहले लापता हुई नाबालिग वाराणसी में मिली, वहां कैसे पहुंची पता नहीं

Fri, 12 Aug 2022 10:37 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 10:37 PM IST
सार

छह दिन पहले कोचिंग के लिए निकली गायब हुई छात्रा वाराणसी पहुंची। उसके बाद वापस नहीं लौटी। पुलिस अधिकारियों ने उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया। बाद में उसे वाराणसी से बरामद कर लिया। 
 

विज्ञापन
girl missing from Bundi for tuition was recovered by the police from Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना सदर क्षेत्र से छह दिन पहले गायब हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बरामद कर लिया है। वह स्कूटर पर सवार होकर कोचिंग के लिए निकली थी।घटना के बाद गठित की गई पुलिस टीम शुक्रवार को उसे लेकर थाना बूंदी पहुंची। नाबालिग बालिका से पुलिस, बाल कल्याण समिति एवं काउंसलर द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी बूंदी जय यादव ने बताया कि छात्रा के पिता ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी बेटी रोजाना की तरफ से ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से बालचंद्र पाड़ा जाती थी। वह स्कूटर से ट्यूशन के लिए घर से निकली और उसके बाद वापस नहीं लौटी। कोचिंग संस्थान गई नाबालिग छात्रा के अचानक गुम हो जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के सुपर विजन एवं थाना अधिकारी सदर अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने अपहर्ता की तलाश में शहर के विभिन्न स्थानों नेशनल हाइवे, होटलों, ढाबों, टोल नाकों इत्यादि पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बताया गया है कि छात्रा मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी, इसकी वजह से पुलिस को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ी हैं।
विज्ञापन


पुलिस को तलाश के दौरान 10 अगस्त की सुबह छात्रा से मिलती जुलती एक लड़की बनारस कैंट स्टेशन पर देखे जाने की सूचना मिली थी। एसपी यादव ने बनारस के अधिकारियों से संपर्क किया और आरपीएफ व जीआरपी बनारस को फोटो भेजी गई। पहले उसने गुमराह करते हुए अपना नाम अलग बताया। लेकिन बाद में बच्ची के पिता ने छात्रा के फोटो के आधार पर उसकी पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed