फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Forest workers found seven- month salary

वन श्रमिकों को सात माह से नहीं मिला वेतन

Mon, 18 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 डीएफओ कार्यालय परिसर में रविवार को हुई कुमाऊं वन श्रमिक संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वन श्रमिकों को सात माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने वन श्रमिकों के नियमितीकरण न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन



वन श्रमिकों ने कहा कि बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ में वन श्रमिकों को सात माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने अपने चहेतों को वन रक्षकों के पदों पर नियमित नियुक्त दे दी है, जबकि कई सालों से विभाग में काम कर रहे वन श्रमिकों को नियमित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार तीन साल काम कर चुके वन श्रमिकों को शीघ्र नियमित किया जाए। आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर वन श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वन श्रमिकों को न्यूनतम नौ हजार रुपये मानदेय दिया जाए। बैठक में वन श्रमिकों को फायर सीजन में वर्दी, जूता, फायर सामग्री देने की मांग की। अध्यक्षता गोपाल दत्त तिवारी, संचालन त्रिलोचन भट्ट ने किया। बैठक में कैलाश चंद्र जोशी, महेश तिवारी, रणजीत सिंह, गोपाल तिवारी, चंद्रमोहन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed