फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Flyovers to be built at four major junctions on NH-9; process to prepare DPR has begun.

एनएच-9 पर चार प्रमुख जंक्शनों पर बनेंगे फ्लाईओवर, डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Flyovers to be built at four major junctions on NH-9; process to prepare DPR has begun.
फोटो-53: एनएच-9 का मांडोठी-जसौर खेड़ी चौक। संवाद
कृष्ण वशिष्ठ
विज्ञापन

बहादुरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चार प्रमुख स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बहादुरगढ़ बाईपास के बस स्टैंड, कसार, किसान चौक और मांडोठी-जसौर खेड़ी जंक्शन पर फ्लाईओवर बनाने की योजना है।
इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाने की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। डीपीआर तैयार होने और स्वीकृति मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन स्थानों पर फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा संगठन की बैठकों में इन स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों ने भी इन जंक्शनों पर सुरक्षित आवागमन के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एनएचएआई की ओर से जरूरत के अनुसार फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम शुरू किया। किसान चौक पर फ्लाईओवर या फिर सर्विस लेन किसी एक पर बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है।
अन्य जंक्शनों पर फ्लाईओवर तथा किसान चौक पर फ्लाईओवर या सर्विस लेन बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इससे मुख्य राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों और स्थानीय आवागमन के बीच टकराव की आशंका कम हो सकती है। हालांकि, निर्माण कार्य की रूपरेखा और अन्य तकनीकी पहलुओं को डीपीआर तैयार होने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
बहादुरगढ़ के सेवानिवृत्त यातायात निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि एनएच-9 के प्रमुख जंक्शनों पर फ्लाईओवर बनने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिल सकती है। इन स्थानों पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फ्लाईओवर और सर्विस लेन की उचित व्यवस्था होने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा।
----------------
जरूरत के अनुसार फ्लाईओवर और सर्विस लेन बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करवाने की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। डीपीआर तैयार होने के बाद उसकी स्वीकृति ली जाएगी। इसके उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

चिराग मित्तल, एनएचएआई की सोनीपत परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक
-----------------------
हर माह पांच से छह लोगों की सड़क हादसों में मौत
सेक्टर नौ बाईपास चौक से रोहद तक बहादुरगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 करीब 22 किलोमीटर लंबा है। बहादुरगढ़ से गुजरने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला चिंता का विषय बना हुआ है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र में अगस्त 2026 में एनएच-9 पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में आठ सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। औसतन इस हाईवे पर हर माह पांच से छह लोगों की सड़क हादसों में मौत हो जाती है।
फोटो-53: एनएच-9 का मांडोठी-जसौर खेड़ी चौक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed