फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Firing, two injured

बाइक टकराने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Firing, two injured
गोली लगने से घायल मोनू - फोटो : KHURJA
बाइक टकराने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से दो घायल
विज्ञापन

जहांगीरपुर। कस्बे में बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान खेतों से घर लौट रहे एक युवक समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जहांगीरपुर कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी धर्मवीर ने जेवर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को उनका बेटा सुधीर उर्फ मोनू अपने खेत पर गया था। देर शाम खेतों से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक की टक्कर होने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। उस दौरान मोनू उधर से निकल रहा था। फायरिंग के दौरान एक गोली मोनू की गर्दन में और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वहीं एक अन्य युवक आरिफ के पैर में गोली लगी और वह भी घायल हो गया। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। उधर लोगों को आता देख फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। मोनू को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, आरिफ का उपचार जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थित बन गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं मोनू के पिता धर्मेन्द्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जेवर कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि कस्बे में शांति व्यवस्था बनी हुई है। किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं है। फिर भी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, मामले में एक पक्ष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed