{"_id":"615f2eb48ebc3e57153b7665","slug":"fever-khurja-news-gbd2273065114","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योर बुजुर्ग गांव का हर घर बीमार, 100 से अधिक बुखार के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योर बुजुर्ग गांव का हर घर बीमार, 100 से अधिक बुखार के मरीज मिले
विज्ञापन
छतारी क्षेत्र के गांव त्यौर बुजुर्ग में महिला की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : KHURJA
त्योर बुजुर्ग गांव का हर घर बीमार, 100 से अधिक बुखार के मरीज मिले
छतारी। त्यौर बुजुर्ग गांव के हर घर को बीमारी ने घेर रखा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के दो संदिग्ध केस समेत गांव में बुखार के 100 से अधिक मरीज मिले हैं। लगभग 70-80 मरीज बाहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
त्यौर बुजुर्ग गांव में 15 दिन के भीतर 15 लोगों की मौत से दहशत है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को छठवीं बार कैंप लगाया। जिसमें 225 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। करीब सौ मरीज वायरल बुखार से ग्रसित पाए गए, जिसमें दो डेंगू के संदिग्ध मरीज भी मिले। उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बुधवार को भी कैंप में जांच के दौरान पचास मरीज पाए गए थे।
कोई तीन दिन तो कोई दस दिन से बीमार
कैंप में आए गांव निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि उन्हें दस दिनों से बुखार आ रहा है। खांसी और जुकाम भी है। दवा लेने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह और 60 साल की भुरिया देवी ने बताया कि पांच दिन से बुखार से पीड़ित हैं। सुनहरी देवी ने बताया कि उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा है। दवा लेने के बावजूद आराम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
एंटी लार्वा का छिड़काव कराया
गांव में मलेरिया विभाग की टीम ने जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। फॉगिंग भी करवाई गई। लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।
ज्यादातर लोग वायरल से पीड़ित
लगातार छह दिनों से गांव में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। अधिकांश लोग वायरल से पीड़ित पाए गए। दो संदिग्ध डेंगू के पाए गए, जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
डॉ. मनोज चौधरी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पहासू