फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Female students took a pledge under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.

हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Female students took a pledge under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.
-फोटो 88 : कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करती प्राध्यिापिकाएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, रोड सेफ्टी सेल एवं आउटरीच सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, विविधता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा नैन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed