फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Female students conveyed the message of a drug-free society by creating posters

पोस्टर बनाकर छात्राओं ने दिया नशा मुक्त समाज का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में चल रहे नशामुक्ति अभियान के आठवें दिन छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को जागरूक बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed