{"_id":"6a9f169b47bf0ff5090d296a","slug":"employees-did-not-return-to-work-and-failed-to-respond-to-the-notice-the-municipal-council-has-sent-a-report-to-headquarters-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126951-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर नहीं लौटे कर्मचारी, न दिया नोटिस का जवाब, नगर परिषद ने मुख्यालय भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर नहीं लौटे कर्मचारी, न दिया नोटिस का जवाब, नगर परिषद ने मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 33वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान दर्ज एफआईआर में शामिल 20 सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद की ओर से बर्खास्तगी के नोटिस दिए गए थे। नोटिस का जवाब देने और ड्यूटी पर लौटने के लिए सोमवार अंतिम दिन था, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने न तो ड्यूटी ज्वाइन की और न ही नोटिस का जवाब दिया। इसके बाद नगर परिषद ने पूरे मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और मुख्यालय को भेज दी है। अब कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
वहीं, सफाई कर्मचारियों ने भी आंदोलन को और तेज करने की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी और शहरभर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा।
सोमवार को ठेके पर कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारी नेता राजेश बालगुहेर ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों को लागू करना तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करना शामिल है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के अनुसार, शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर अब भी 700 टन से अधिक कूड़ा जमा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द बातचीत कर मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि जिन कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे उनमें से कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटा है। इस बारे में जल्द ही विभाग मुख्यालय के निर्देश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।