फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   election commission receives complaint against irom sharmila

इरोम शर्मिला के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

Thu, 16 Feb 2017 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
election commission receives complaint against irom sharmila
- फोटो : ANI
बुद्धवार को कांग्रेस ने मणिपुर की आयरन लेडी कही जाने वाली इरोम शर्मिला के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मामला ये बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले एक चैनल को दिये साक्षात्कार के दौरान इरोम शर्मिला ने ये साफ किया था कि बीजेपी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 36 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।
विज्ञापन


बता दें शर्मिला इस बार मणिपुर विधानसभा चुनावों में पहली बार लगातार तीन तीन बार सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के खिलाफ थोउबल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है। उन्होने खुद ये मामला उठाया था कि बीजेपी के एक नेता ने उन्हें चुनावी रण में उतारने की कीमत 36 करोड़ रुपयें आंकी थी और कहा था कि ये कीमत केन्द्र सरकार उन्हें देगी।
विज्ञापन


मणिपुर की मानवाधिकार योद्धा इरोम शर्मिला पहले ही ये बात साफ कर चुकी है कि जब उनेहोनें अपना 16 साल का लंबा अनशन खत्म किया था इस सौदे की पेशकश   तभी उनके सामने रख दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

election commission receives complaint against irom sharmila
बता दें कि 9 अगस्त 2016 को उन्होने ये अनशन सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) को हटाए ताने की मांग को लेकर 16 साल बाद खत्म किया था। उल्लेखनीय है कि अनशन खत्म करने के बाद से राज्य में उनकी साफ-सुथरी छवी को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां उनपर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए नजरे गड़ाए हुए थी।

लेकिन इरोम ने अपनी एक नई "दा पीपल्स रिसर्जेंस ऐंड जस्टिस एलांस" नामक राजनीतिक पार्टी बनाई। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने ऐसी किसी पेशकश से इंकार किया है और मानहानी का दावा किया है। बीजेपी के नेता राम माधव ने इरोम शर्मिला पर आरोप लगाया कि वो एकदम झूठ बोल रही हैं, और कहा कि मणिपुर के पूरे चुनाव अभियान के दौरान इतना ज्यादा खर्ज नही आ सकता।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed