फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dushkarm aaropi

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में नाबालिग से दुष्कर्म, ढाई माह की गर्भवती हुई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 08:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
dushkarm aaropi
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह ढाई माह की गर्भवती पाई गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में हुई जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि पीड़िता गर्भवती है। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, लालबाग थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सक्रियता से जांच शुरू की। विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को छुरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed