फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   District Inter School Chess Competition on 12th

डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता 12 को

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 04 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। द बहादुरगढ़ चेस एसोसिएशन के तत्वधान में पहली बीसीए झज्जर डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 12 अप्रैल को पटेल नगर स्थित श्री रामा भारती पब्लिक स्कूल में होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल संचालक दीपक गुप्ता करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन दुहन और संरक्षक रामकुमार दुहन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल झज्जर जिले के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों की अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपना जन्म-प्रमाण, आधार कार्ड और स्कूल का कार्ड साथ में लेकर आना अनिवार्य है। एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार निमावत ने बताया कि शतरंज हमारा प्राचीन खेल है और इसे बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला राउंड 10 बजे शुरू होगा। प्रतियोगिता फीडे लॉ ऑफ चैस और फीडे स्विस सिस्टम के अनुसार संभावित पांच राउंडो में खेली जाएगी। झज्जर जिले मे शतरंज खेल की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए पहले भी कई आयोजन एसोसिएशन द्वारा पहले भी करवाई गई हैं। शतरंज प्रतियोगिता मे प्रत्येक आयु वर्ग में विजेता खिलाडियों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। बिना किसी पक्षपात के प्रतियोगिता को सफल और सुचारु ढंग से चलाने के लिए दा बहादुरगढ़ चैस एसोसिएशन के द्वारा एक टूर्नामेंट निर्णायक कमेटी का गठन भी किया गया है। इसमें प्रदीप चोपड़ा, मनोज पाराशर व संदीप पोदार शामिल हैं। टूर्नामेंट निर्णायक कमेटी का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य रहेगा, जो सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मानना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed