{"_id":"6ae267819d26a9de740d757e","slug":"dispute-over-construction-of-a-drain-allegations-of-assault-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-128633-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली बनाने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली बनाने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप
विज्ञापन
बादली। गांव खेडका गुर्जर में प्लॉट के सामने नाली बनाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खेडका गुर्जर निवासी प्रीति ने बताया कि नाली से ईंट हटाने की बात पर कहासुनी में निर्मला, राहुल और नीरज ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस जांच अधिकारी रंजीत ने बताया कि प्रीति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर झगड़े के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है जबकि प्रीति की मेडिकल रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।