फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dismissal notices issued to Employees' Union President Rajendra and Unit President Rajesh

कर्मचारी संघ प्रधान राजेंद्र और इकाई प्रधान राजेश को बर्खास्तगी का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। नगर परिषद ने लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल होने के आरोप में पालिका रोल पर कार्यरत सफाईकर्मी एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ प्रधान राजेंद्र और बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परिषद ने कर्मचारी को तुरंत ड्यूटी पर लौटने और नोटिस प्राप्त होने के तीन दिन के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने पर नियमानुसार सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सफाई का कार्य आवश्यक सेवा है और इसे सुचारू बनाए रखना नगर परिषद का दायित्व है। नोटिस के अनुसार राजेश छह अगस्त 2026 से बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति और पूर्व सूचना के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित है। साथ ही वह नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की ओर से की जा रही हड़ताल में भी शामिल है। नोटिस में कर्मचारी पर अन्य कर्मचारियों को काम करने से रोकने तथा सफाई साधनों, उपकरणों और मशीनरी को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। परिषद के अनुसार इस संबंध में राजेश के खिलाफ थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन



शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का हवाला

नगर परिषद ने नोटिस में कहा है कि लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और सफाई कार्य में बाधा डालने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ी हैं। परिषद ने इसे अनुशासनहीनता और सेवा इकरारनामे की शर्तों का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस की प्राप्ति के तीन दिनर के अंदर मांगा जवाब

कार्यकारी अधिकारी ने कर्मचारी को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित हो और अपने पक्ष में कोई स्पष्टीकरण देना चाहते हैं तो नोटिस की प्राप्ति के तीन दिन के अंदर कार्यालय में जवाब जमा करे। जवाब नहीं मिलने और ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस की प्रति उपायुक्त झज्जर और जिला नगर आयुक्त झज्जर को भी आगामी कार्रवाई के लिए भेजी गई है।




इन कर्मचारियों को दिए गए हैं नोटिस

हड़ताल में शामिल राजेश, सुनील, संदीप, राजपाल, संदीप, अमित, सरोज, कुलदीप, सुभाष, दलबीर, धर्मबीर, सत्यवान, वजीर, मीना, सुषमा, प्रमीला, राकेश, लीलाराम, अमित, राजेन्द्र को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed