फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Revenue Inspector died of brain stroke

Jagdalpur: नगर निगम के राजस्व निरीक्षक का ब्रेन स्ट्रोक से निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

Sat, 21 Feb 2026 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 09:31 PM IST
सार

जगदलपुर नगर निगम राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक का ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया। उनके निधन के बाद निगम और परिवार में गहरा शोक छा गया। रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Revenue Inspector died of brain stroke
मृतक विनय श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के राजस्व विभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक विनय श्रीवास्तव का शनिवार शाम को ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से निगम कार्यालय, परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके पार्थिव देह को जगदलपुर लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह जगदलपुर में किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के सदर वार्ड निवासी विनय श्रीवास्तव 52 वर्ष के थे। वे 1996 से पहले निगम में कार्यरत थे। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 2008 में उन्हें राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। कार्य के दौरान अचानक 3-4 दिन पहले उन्हें शाम के समय ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत हुई। 
विज्ञापन


उन्हें तत्काल शहर के अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति के कारण उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि 17 फरवरी की शाम को ही उन्हें स्वास्थ्य में खराबी महसूस हुई थी। रात करीब 12:30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार शाम लगभग पांच बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों और रिश्तेदारों में गहरा शोक छा गया है। विनय श्रीवास्तव के दो बेटे हैं, जिनमें वेदांत 18 वर्ष का है और कक्षा 12वीं में पढ़ता है। दूसरा बेटा विभूम 16 वर्ष का है और कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है। उनका एक बड़ा भाई भी है, जो बिलासपुर में रहते हैं।


विनय श्रीवास्तव के निधन की खबर मिलते ही उनके सभी परिजन जगदलपुर आ रहे हैं। निगम परिवार में भी उनके निधन से शोक का माहौल है। उनके अच्छे स्वभाव के कारण हर कोई उनके निधन से स्तब्ध है। निगम के कर्मचारी और अधिकारी उनके व्यवहार की सराहना करते थे। यह क्षति पूरे नगर निगम परिवार के लिए दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed