फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Contaminated sewage water overflowing from the

एसटीपी के नाले से ओवरफ्लो हो रहा सीवर का दूषित पानी, 40 एकड़ फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Contaminated sewage water overflowing from the
फोटो-56: दिल्ली बॉर्डर पर खेतों में भर रहा सीवर का दूषित पानी। स्रोत सोशल मीडिया
बहादुरगढ़। जनस्वास्थ्य विभाग के 36 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का कच्चा नाला दिल्ली बार्डर के साथ झाड़ौदा गांव और बहादुरगढ़ के किसानों के लिए संकट बन गया है। नाले से लगातार रिस रहे दूषित पानी के कारण क्षेत्र की करीब 40 एकड़ कृषि भूमि तीन दिन से पानी में डूबी गई है।
विज्ञापन

खेतों में पानी जमा रहने से सब्जी और अन्य फसलों में नुकसान हो रहा है। पानी निकासी के लिए दिल्ली प्रशासन की ओर से 10 पंप सेट लगाए गए हैं। एक पंप सेट जनस्वास्थ्य विभाग ने भी लगाया है लेकिन पानी लगातार रिसने से स्थिति बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

एसटीपी से जुड़ा कच्चा नाला लगातार ओवरफ्लो होकर खेतों की ओर पानी छोड़ रहा है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन राहत एवं पानी निकासी के कार्य में जुटा है। किसानों ने बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून से भी मिलकर इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसटीपी से जुड़े कच्चे नाले में लगातार पानी का दबाव बढ़ने के कारण वह ओवरफ्लो हो गया। बताया जा रहा है कि दो दिन तक मोटर खराब रहने के कारण एसटीपी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई और सीवर का पानी ओवरफ्लो होने लगा। इसके बाद पानी आसपास के खेतों में पहुंच गया। देखते ही देखते करीब 40 एकड़ कृषि भूमि पानी से भर गई।

किसानों का कहना है कि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो किसानों को फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मोटर खराब होने के कारण सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी थी। अब मोटर की व्यवस्था कर पानी निकासी पर जोर दिया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द पानी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। नितिन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग


पीड़ित किसानों की बात

मैंने दो एकड़ में मक्का बोया था। पिछले तीन दिन से खेत में पानी भरा हुआ है। अगर एक-दो दिन में पानी की निकासी नहीं हुई तो फसल खराब हो जाएगी।
---नवीन, गांव झाड़ौदा

मैंने करीब पांच एकड़ में गोभी, धान और बैंगन की फसल बो रखी है। खेत में दूषित पानी भरने से इन तीनों फसलों के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
----कोरभान, झाड़ौदा

मैंने करीब चार एकड़ में धान की फसल लगा रखी है। इसमें सीवर का पानी भर गया है, जिससे फसल को नुकसान होने का खतरा है।
----राजेश, किसान, झाड़ौदा
फोटो-56:
फेटो-57:

फोटो-56: दिल्ली बॉर्डर पर खेतों में भर रहा सीवर का दूषित पानी। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-56: दिल्ली बॉर्डर पर खेतों में भर रहा सीवर का दूषित पानी। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed