{"_id":"6ae3b5778853f7cc6308832e","slug":"computer-labs-for-prisoners-will-be-set-up-in-the-jails-of-four-districts-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141875-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों की जेलों में बनेगी कैदियों के लिए बनेगी कंप्यूटर लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों की जेलों में बनेगी कैदियों के लिए बनेगी कंप्यूटर लैब
विज्ञापन
29jjrp06- जिला जेल में प्रशिक्षण लेती महिला कैदी व बंदी। स्रोत : जेल प्रशासन
- फोटो : samvad
झज्जर। जेलों में बंद कैदी और अंडर ट्रायल बंदियों को जल्द ही कंप्यूटर ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की चार जेलों में कंप्यूटर लैब तैयार की जाएगी।
इसकी जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। जेल विभाग की तरफ से हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड को लैब के लिए बजट जारी कर दिया है। बजट मिलने के बाद कारपोरेशन की तरफ से ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं।
यह कंप्यूटर लैब झज्जर, रोहतक, सोनीपत और भिवानी जेलों में स्थापित की जाएंगी। कारपोरेशन ने पांच नवंबर तक इसकी ऑनलाइन निविदाएं मांगी हैं। उसके बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। वर्क ऑर्डर होने के बाद तीन माह के भीतर यह लैब स्थापित करनी होंगी।
जेल प्रशासन ने कंप्यूटर डेस्कटॉप, कीबोर्ड, माउस, इंटरनेट सुविधा को लेकर अलग से बजट भी दिया है। झज्जर जेल में कैदियों व बंदियों के लिए दो कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। लैब स्थापित होने के बाद बाकायदा कैदी व बंदियों के लिए कंप्यूटर कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
लैब स्थापित होने के बाद कैदियों व बंदियों की लिस्ट तैयार की जाएगी, जो कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। उसी के आधार कंप्यूटर के कोर्स शुरू किए जाएंगे। संवाद
जेल में चल रहे हैं अलग-अलग कोर्स
इस समय जिला जेल में जेल प्रशासन की तरफ से अलग-अलग तरह के कोर्स करवाए जा रहे हैं ताकि कैदी सजा काटने के बाद अपनी आजीविका शुरू कर सकें। महिला कैदियों के लिए भी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
वर्जन
जिला जेल में दो कंप्यूटर लैब बनाए जाएंगे। यह काम हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से किया जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से बजट जारी किया जा चुका है।
सेवा सिंह, जेल अधीक्षक, झज्जर