{"_id":"6a8321781b3e3a37c605dea5","slug":"college-students-face-inconvenience-due-to-disruption-of-the-beri-rohtak-bus-service-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-138788-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी से रोहतक बस सेवा बाधित होने से कॉलेज विद्यार्थियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी से रोहतक बस सेवा बाधित होने से कॉलेज विद्यार्थियों को परेशानी
विज्ञापन
17jjrp19- बेरी बस अड्डे पर बस में चढ़ने की जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। बेरी से रोहतक जाने वाली सुबह की बस सेवा करीब 15 दिनों से बंद है। इससे कॉलेज विद्यार्थियों को सुबह के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त बसों के अभाव में उन्हें समय पर कॉलेज पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
काफी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन उच्च शिक्षा के लिए रोहतक के विभिन्न कॉलेजों में जाते हैं। सुबह के समय यात्रियों की संख्या बहुत अधिक होती है। इसके बावजूद बेरी से रोहतक के बीच पर्याप्त रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बसें पहले से ही भरी हुई आती हैं। कई बार बस में पैर रखने तक की जगह नहीं होती।
ऐसे में विद्यार्थियों को बस में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। छात्र राहुल, अरुण, विनित, सौरभ, सीमा, पायल और पिंकी ने बताया कि भीड़ के कारण वे बस में चढ़ ही नहीं पाते। अगली बस का इंतजार करने पर उन्हें कॉलेज पहुंचने में देरी हो जाती है।
विज्ञापन
लगातार देरी के कारण विद्यार्थियों की कक्षाएं छूट जाती हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। परीक्षा और महत्वपूर्ण कक्षाओं के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बेरी निवासी छात्र निखिल रोहतक एमडीयू में बीसीए की पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को बस में भीड़ अधिक होने से उन्हें जगह नहीं मिली और घर लौटना पड़ा।
बेरी से रोहतक के लिए 8 बजकर 30 मिनट पर एक बस जाती थी। यह बस पिछले करीब 15 दिनों से बंद है। अब 8 बजकर 40 मिनट पर कोसली से बेरी पहुंचने वाली बस में भी अत्यधिक भीड़ होती है। 10 बजे के बाद बसें मिलने पर कॉलेज जाने का कोई फायदा नहीं होता। इस कारण निखिल सोमवार को कॉलेज नहीं जा सके।
वर्जन
बेरी से रोहतक के लिए सुबह 8: 30 बजे चलने वाली बस के बंद होने का मामला संज्ञान में आया हैं। जल्द बस को चालू करवाया जाएगा। छात्र-छात्राओं और दूसरे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।-नवीन कुमार, महाप्रबंधक, रोहतक डिपो