फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   coldest day of the year is Sunday.

इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Sun, 17 Dec 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sun, 17 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
coldest day of the year is Sunday.
अलाव जाकर तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस सीजन की सर्दी में सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। रविवार को पारा सात डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण चली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। रविवार को सुबह से ही लोग ठंडी हवाओं के कारण बेहाल रहे। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन से राहत मिली।
विज्ञापन


शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बर्फीली हवाओं ने आम जनमानस को कड़ाके की सर्दी का अहसास कराना शुरू कर दिया। रविवार को दिन होने के कारण लोगों ने घरों में रजाई में बैठकर अथवा घरों में अलाव आदि लगाकर सर्दी से निपटने के उपाए किए। वहीं, बुजुर्गों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को तापमान फिर बढ़ने की संभावना जताई। बताया कि हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम से पूरब की ओर चल रही हैं। इससे लोगों को गलन भरी सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। फिलहाल 22 दिसंबर तक मौसम की स्थिति यही रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed