फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM Yogi Adityanath launched Vikas Bharat Sankalp Yatra van in Azamgarh.

CM Yogi Adityanath: आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का किया शुभारंभ

Thu, 14 Dec 2023 03:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 14 Dec 2023 03:30 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का शुभारंभ किया। सीएम ने राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath launched Vikas Bharat Sankalp Yatra van in Azamgarh.
आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को आजमगढ़ के अकबेलपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का शुभारंभ किया। सीएम ने राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन

बता दें कि जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम बुधवार को ही प्रस्तावित था, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव के बाद हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में उनके शामिल होने के कारण कार्यक्रम को गुरुवार के लिए टाल दिया गया। कार्यक्रम टलने के बाद भी अधिकारी जहानागंज विकास खंड के अकबेलपुर गांव में अपनी तैयारियां मुकम्मल करने में जुटे रहे। बुधवार को जैसे ही उनके आने का कार्यक्रम तय हुआ, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मैदान में उतर गई। एक तरफ लोगों के बैठने के लिए टेंट, कुर्सी आदि लगाने के साथ ही मंच का निर्माण किया जा रहा था तो दूसरी ओर अकबेलपुर और महराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया। सीडीओ परीक्षित खटाना ने बताया कि कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया जा रहा है। कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर का है, इसलिए 3000 लोगों के बैठने के लिए कुर्सी लगवाई जा रही है। दो स्थानों पर हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


दो घंटे जिले में रहेंगे सीएम

अपने प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ 2.25 बजे अकबेलपुर स्थित हेलीपैड पर उतरे। जहां से वह 2.30 बजे कार के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे। वहां एक घंटे तक रहने के बाद 3.30 बजे वह राजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के बाद अकबेलपुर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed