फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: case against congress mla amarjeet bhagat

महिला कलेक्टर को 'हीरोइन' और मंत्री को 'पागल' कहने वाले विधायक पर मुकदमा

Tue, 31 May 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: case against congress mla amarjeet bhagat

छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले की कलेक्टर रीतु सेन को 'सुंदर हीरोइन' लेकिन किसी की न सुनने वाली वाली कहकर बुलाने वाले कांग्रेस विधायक अमरजीत भगत पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक ने कलेक्टर के साथ ही राज्य के आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप को भी पागल कहा था।

विज्ञापन


वाक्या बीते 26 मई का था, जब सीतापुर के कांग्रेस विधायक अमरजीत भगत के नेतृत्व में जन समस्याओं को लेकर चक्का जाम किया जा रहा था। इसी दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अमरजीत ने कहा था, 'जिले की कलेक्टर हीरोइन हैं सुंदर भी हैं, लेकिन सुनती नहीं, अपने मन की ही करती हैं।'
विज्ञापन


विधायक यहीं नहीं रुके और राज्य के आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। भगत ने कहा कुछ दिनों पहले यहां आदिम जाति विभाग के एक मंत्री आए थे मैंने अपनी जिंदगी में इतना पागल आदमी कभी नहीं देखा। ‌कांग्रेस विधायक के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो उनकी आलोचना भी शुरू हो गई। विधायक के इस बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि विधायक के खिलाफ सड़क जाम करने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed